ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:आगरा में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, शव पोस्टमार्टम को भेजा

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा के सैंया थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है। मृतक की पहचान सैंया कस्बे की बघेल बस्ती निवासी लवकुश (22) पुत्र शिवप्रसाद के रूप में हुई है। यह घटना आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर दखलीपुरा गांव के सामने हुई। लवकुश सैंया चौराहे से अपने घर जा रहा था और आगरा-ग्वालियर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लवकुश अविवाहित था और अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना मिलने पर सैंया पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *