ट्रैफिक पुलिस ने किया 10 हजार रुपए का चालान:एंबुलेंस को 3 KM तक रास्ता न देने पर कार्रवाई, एंबुलेंस चालक ने अंदर से बनाया था वीडियो

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शाहजहांपुर में ट्रैफिक पुलिस ने एक कार का 10,000 रुपए का चालान किया है। यह कार्रवाई एम्बुलेंस को लगभग तीन किलोमीटर तक रास्ता न देने पर की गई। एंबुलेंस में एक मरीज था और यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई। वायरल हुए 5 मिनट 49 सेकंड के एक वीडियो में दिखाया गया है कि एक एम्बुलेंस में मरीज लेटा हुआ है, जिसे अस्पताल पहुंचाने के लिए चालक को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। एम्बुलेंस के आगे चल रही कार ने लगातार हूटर बजाने के बावजूद रास्ता नहीं दिया। एम्बुलेंस चालक ने अंदर से ही एक वीडियो बनाया, जिसमें मरीज और आगे चल रही कार को दिखाया गया। चालक ने वीडियो में बताया कि एम्बुलेंस में एक गंभीर मरीज है जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाना है, लेकिन आगे वाली कार रास्ता नहीं दे रही। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस किया और 10,000 रुपए का चालान जारी किया। बताया जा रहा है कि यह कार तिलहर थाना क्षेत्र के पचासा मोहल्ले के रहने वाले इंद्र प्रताप सिंह के नाम पर पंजीकृत है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय पांडेय ने बताया कि कार ने काफी दूर तक एम्बुलेंस को रास्ता नहीं दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद कार का चालान किया गया है। इस कार्रवाई से एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए एक सकारात्मक संदेश गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *