सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (GMSH-16) की डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. सुमन सिंह को दिया गया एक वर्ष का अतिरिक्त कार्यकाल विवादों में घिर गया है। एक शिकायतकर्ता ने प्रशासन को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि यह विस्तार नियमों, DOPT गाइडलाइंस और सतर्कता विभाग की पाबंदियों के खिलाफ दिया गया है। शहर निवासी प्रिया सिंह ने डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज का पद संवेदनशील और उच्च-जिम्मेदारी वाला माना जाता है, जिस पर अधिकतम तीन वर्ष का कार्यकाल निर्धारित है। वहीं सेहत विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के भर्ती नियमों के अनुसार, इस पद पर अधिकतम चार वर्ष तक ही तैनाती हो सकती है। इसके बावजूद डॉक्टर सुमन सिंह, जो पहले ही चार वर्ष पूरे कर चुकी हैं, को एक और वर्ष का विस्तार दे दिया गया। शिकायत में दावा किया गया है कि इस विस्तार को मंजूरी देने की प्रक्रिया पारदर्शिता और कानूनी अनुपालन के मानकों पर खरी नहीं उतरती। विशेष रूप से तब, जब उनके खिलाफ कई शिकायतें और जांचें पहले से लंबित हैं। जिसमें कथित डाइट सप्लाई घोटाला, अवैध भर्ती व आउटसोर्सिंग, तथा ड्यूटी के बिना ड्रग लाइसेंस जारी करने जैसे मामलों का उल्लेख किया गया है। बताया गया है कि इनमें से कुछ मामलों में सतर्कता जांच जारी है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉ. सुमन सिंह एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पति पंजाब कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। आरोप है कि इसी प्रभाव का इस्तेमाल कर नियमों को दरकिनार किया गया। शिकायत में यह उठाई गईं मांग
डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज का मामला पहुंचा गवर्नर हाउस:कार्यकाल बढ़ाने पर सवाल, नियमों और जांचों को नजरअंदाज करने का आरोप
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
