आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार से सेमेस्टर एग्जाम शुरू हो रहे हैं। लेकिन इससे पहले डिबार कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने पर एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा ने प्रदर्शन किया। परीक्षा नियंत्रक के न मिलने पर ऑफिस पर ताला लगा दिया।
विश्वविद्यालय में दोनों संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता परीक्षा नियंत्रक से मिलने पहुंचे। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम ने आरोप लगाए कि इस बार भी रिश्वत लेकर डिबार कॉलेजों को सेंटर बना दिया गया है। उन्होंने चार कॉलेजों के नाम दिए। उनका कहना था कि ऐसे तमाम और कॉलेज हैं। उनका आरोप था कि डॉ. बीपीएस कॉलेज, केएल शास्त्री कॉलेज, ताराचंद शास्त्री कॉलेज और श्री रघुकुल महाविद्यालय में पिछले सालों में नकल पकड़ी गई थी। इन कॉलेजों को डिबार किया गया था। लेकिन इस बार फिर से इन्हें सेंटर बना दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक के ऑफिस में न मिलने पर छात्र नेताओं ने ताला लगा दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। छात्र नेताओं का आरोप है कि परीक्षा नियंत्रक विश्वविद्यालय से गायब रहते हैं। बुधवार को भी छात्र नेताओं ने परीक्षा नियंत्रक की खाली कुर्सी पर परीक्षा नियंत्रक लापता का पोस्टर लगा दिया था। बुधवार को भी छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया था।
डिबार कॉलेजों को बना दिया सेंटर:आगरा यूनिवर्सिटी पर छात्र संगठनों का आरोप, परीक्षा नियंत्रक ऑफिस पर लगाया ताला
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
