डीएम ने बूथों का किया औचक निरीक्षण, बीएलओ गायब मिले:लापरवाही पर जेल भेजने की दी चेतावनी, कहा- समय पर खत्म करें काम

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोंडा की जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य (SIR) में धीमी गति को देखते हुए कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी लापरवाही बरती गई तो तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी कार्यवाही और जेल जाने से बचने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी तेजी से लग जाए। डीएम प्रियंका निरंजन ने कंपोजिट विद्यालय पूरे उदई, प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर तरहर, प्राथमिक विद्यालय चंदवतपुर, प्राथमिक विद्यालय मझौवा, प्राथमिक विद्यालय दुल्लापुर खालसा और प्राथमिक विद्यालय पिपरा पदुम का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय दुल्लापुर खालसा में बीएलओ और सुपरवाइजर अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने एसडीएम सदर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए है। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई स्थानों पर मतदाताओं को अभी तक गणना प्रपत्र नहीं मिले हैं, जिसके कारण वे बूथों पर फॉर्म भरने नहीं आ रहे हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि बीएलओ और सुपरवाइजर कोटेदारों और ग्राम प्रधानों के माध्यम से घर-घर जाकर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित करें, ताकि समय पर सभी फॉर्म भरे जा सकें। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण पर जोर दिया। डीएम ने दोहराया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने जनता से ऑनलाइन माध्यम से भी फॉर्म भरने की अपील की है कहां की ऑनलाइन के माध्यम से भी लोग भर सकते हैं बड़ी अच्छी व्यवस्था चुनाव आयोग द्वारा की गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *