ड्यूटी पर जा रहे बीएलओ सड़क हादसे में घायल:सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जालौन में एसआईआर के लिए ड्यूटी पर जा रहे बीएलओ आशु ओझा सोमवार सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के सरदार पटेल चौक के पास हुई। जब सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि आशु ओझा सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सड़क से उठाया और एम्बुलेंस की मदद से CHC पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उनके हाथ में गंभीर चोट पाई और बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रही मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में थी और उसके चालक ने नियंत्रण खो दिया था। इस टक्कर में दूसरी बाइक का सवार भी चोटिल हुआ, हालांकि उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हुआ, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जल्द ही सुचारू कर दिया गया। बीएलओ आशु ओझा घटना के समय उरई से जालौन एसआईआर से संबंधित अपने शासकीय कार्य पर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *