तस्वीरों में देखिए दालमंडी में सबसे बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई:युवक ने पेट्रोल छिड़क के आग लगाईं, हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत मे लिया

📅 Published: February 10, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

दालमंडी में सोमवार को अभी तक की सबसे बड़ी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। इस दौरान एक युवक ने अपने मकान की खिड़की से निकलकर पेट्रोल अपने ऊपर और अपनी दुकान पर फेंक कर आग लगा दी। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। उसके बाद मकान में सीढ़ी लगाकर पुलिस अंदर गयी और मकान को खाली करवाया और बुलडोजर से मकान का ध्वस्तीकरण हुआ। इस दौरान दालमंडी में हंगामे की स्थिति रही। लोगों ने विरोध किया पर डीसीपी काशी की अगुवाई में मौजूद पुलिस के आगे किसी की नहीं चली। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में भी लिया। साथ ही बुलडोजर से कार्रवाई भी की। चौड़ीकरण के लिए दालमंडी की 650 मीटर की सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा किया जाना है। जिसके लिए कुल 181 मकान और 6 मस्जिदें चिह्नित की गयी हैं। कल हुई कार्रवाई के बाद अभी तक कुल 50 मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई है। कुल 15 मकान जमीदोज कर लिए गए हैं। सोमवार को हुए दालमंडी के अंदर बड़े एक्शन की देखिए 12 तस्वीरें…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *