शाहजहांपुर की मीरानपुर कटरा पुलिस ने गोवध सहित 18 मुकदमों में वांछित 10,000 रुपए के इनामी आरोपी सानू को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में नहर पुलिया के पास एक मुठभेड़ के बाद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र स्थित कमलनैनपुर गांव निवासी सानू पुत्र ताहिर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सानू मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सानू के खिलाफ गोवध, एनडीपीएस सहित विभिन्न धाराओं में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में था और उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। मीरानपुर कटरा थाने के एसआई सुखलाल और उनकी टीम ने इस आरोपी को गिरफ्तार किया। मीरानपुर कटरा थाना अध्यक्ष जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही और जांच पड़ताल की जा रही है।
तिलहर में 10 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:गोवध समेत 18 मुकदमों में वांछित था आरोपी, पुलिस ने तमंचा बरामद किया
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
