तेज रफ्तार कार ने कइयों को उड़ाया, सामने आया CCTV:चोरी-छिपे घर से चाचा की कार लेकर निकला और जो भी सामने आया रौंदता चला गया

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कानपुर के सतबरी रोड और नौबस्ता इलाके में एक 14 साल के किशोर घर से चोरी छिपे कार लेकर निकला और जो भी सामने आया उसे उड़ाता चला गया। इस दौरान अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता-पुत्री को भी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस की जांच के दौरान अब इसका एक सीसीटीवी सामने आया है। मामले में पीड़ित ने आरोपी नाबालिग और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भीड़ ने नाबालिग को पीटकर पुलिस को सौंपा सतबरी रोड का रहने वाला कक्षा-9 का छात्र शनिवार सुबह घर से चुपचाप कार की चाबी लेकर निकल गया। वह खुद कार ड्राइव कर रहा था और उसके साथ में न्यू आजाद नगर निवासी 25 साल का दोस्त भी कार में सवार था। शंख चौराहा से नौबस्ता हाईवे की ओर जाते समय किशोर ने कार तेज रफ्तार में भगा दी। इस दौरान तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सबसे पहले एक कोरियर कंपनी के बाहर खड़ी कई बाइकों में टक्कर मार दी। इस दौरान वहां लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो फिर से बाइकों को टक्कर मारते हुए वहां से भाग निकला। इस दौरान कई लोग कार की चपेट में आने से बचे और उनकी जान बच गई। इसके बाद तेज रफ्तार अनियंत्रित कार को किशोर ने संत सेवक स्कूल की तरफ मोड़ दिया। इस दौरान रोड पर सड़क पार कर रहे इलाके में रहने वाले राजेंद्र और उनकी बेटी अवनी को टक्कर मार दी। इस दौरान कई लोगों ने कार का पीछा करते हुए दौड़ा लिया। कार लेकर भाग रहा किशोर एक दीवार से टक्करा गया और गाड़ी रुक गई। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने किशोर को गाड़ी से खींच लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। किशोरी की पिटाई करने के साथ ही कार को आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद भीड़ ने किशोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया है। इसके साथ ही आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है। नाबालिग के खिलाफ दर्ज होगी FIR सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नाबालिग को हिरासत में लेने के साथ ही कार को भी कब्जे में लिया है। नाबालिग के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, उन्होंने बताया कि नाबालिग घर से चोरी-छिपे कार लेकर निकला था। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, इस वजह से हादसा हुआ है। जांच के दौरान एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें कार सवार ने बाइकों में टक्कर मारने के बाद फिर से भाग निकला। इसके साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने जो वीडियो बनाया था उसे भी जांच में शामिल किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *