दरोगा पर युवक से मारपीट का आरोप:एसएसपी ने किया लाइन हाजिर, जांच के आदेश

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के जमूरतगंज में 19 नवंबर को पदयात्रा के दौरान हुई मारपीट की घटना में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने आरोपी उप निरीक्षक के.सी. यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, सिरसिड़ा गांव निवासी दुर्गेश विश्वकर्मा 19 नवंबर को पदयात्रा में शामिल होने जा रहे थे। वह बुलेट मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे, तभी एक चेकिंग पॉइंट पर पुलिस ने उन्हें रोका। दस्तावेजों की जांच के दौरान पुलिसकर्मियों और दुर्गेश के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दरोगा के.सी. यादव ने युवक पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में दुर्गेश का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक दुर्गेश विश्वकर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि चेकिंग के नाम पर उनके साथ अभद्रता की गई और बिना किसी वजह के लाठी से पीटा गया। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तत्काल संज्ञान लिया। एसएसपी ने आरोपी उप निरीक्षक के.सी. यादव को लाइन हाजिर करने के साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। पुलिस विभाग द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *