आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1 में दवा लेने जा रही महिला के कान से दिन दहाडे़ बाइक सवार कुंडल तोड़कर ले गए। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।
घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। ट्रांस यमुना कॉलोनी जी ब्लॉक फेस-2 रहने वाली शकुंतला देवी पैदल-पैदल दवा ले जा रही थीं। जैसे ही वो सी ब्लॉक सैयद कट के पास पहुंची तो उनके आगे एक युवक ने बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया। वो कुछ समझ पाती, तभी पीछे से एक युवक ने उनके कान के दोनों कुंडल खींच लिए। इसके बाद दोनों बाइक पर बैठकर भाग निकले। महिला ने शोर मचाया। मगर, बदमाश पकड़ में नहीं आए। महिला रोते हुए घर पहुंची। पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद बेटा रोहित मां को लेकर ट्रांस यमुना पुलिस चौकी पहुंचा। पीड़िता का कहना है कि कुंडल की कीमत करीब 50 हजार रुपए होगी। चौकी इंचार्ज बोले- कोई घटना नहीं हुई
पीड़िता के बेटे रोहित का कहना है कि पुलिस उनके साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहां पर एक जगह ही सीसीटीवी मिले हैं। जहां सीसीटीवी लगे थे, उनके यहां कोई नहीं था। शाम को दोबारा सीसीटीवी देखने जाएंगे। वहीं, चौकी इंचार्ज सचिन कुमार का कहना है कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
दवा लेने जा रही महिला के कान से कुंडल खींचे:ट्रांस यमुना में दिनदहाडे़ बाइक सवारों ने की वारदात
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
