दिन की धूप में लग रही गर्मी, न्यूनतम पारा 11.6:बीते छह दिनों से बढ़ रहा न्यूततम तापमान, अधिकतम पारा पहुंचा 27.4

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कानपुर में तापमान 1ं5 नवंबर 7.6 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर जाने के बाद एक बार फिर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य तापमान से महज एक डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो वह 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। दिन में निकल रही चटक धूप शहर में मौसम की बात करें तो बीते करीब सात दिनों से दिन में निकलने वाली धूप आमजन को गर्मी का एहसास करा रही है। दिन के समय की बात करें तो फिलहाल घरों व कार्यालयों में पंखों को चलाना पड़ रहा है। हालांकि शाम होते होते मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। शाम पांच बजे के बाद ठंडा हो रहा मौसम शाम को पांच बजे के बाद होने वाला मौसम करा बदलाव धीरे धीरे ठंड का एहसास करा रहा है। रात होते होते लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉ. नौशाद खान ने बताया कि फिलहाल उत्तर पूर्व की हवाएं चल रही हैं। आने वाले पांच दिनों में मौसम का इसी तरह रहने का अनुमान है। हिमालय की हवाएं गिराएंगी तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. खान का कहना है कि आने वाले दिनों में हिमालय की ओर से आने वाली बर्फीली हवाएं मौसम को सर्द करने का काम कर सकती है। हालांकि 15 नवंबर को शहर को यूपी के सबसे ठंडे शहर के रुप में दर्ज किया गया था तब कयास लगाए जा रहे थे कि न्यूनतम तापमान करीब 50 साल के रिकार्ड को तोड़ेगा लेकिन एक बार फिर लगातार बढ़ रहे तापमान ने सभी कयासों पर विराम लगा दिया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *