दिल्ली कैबिनेट मंत्री साहब सिंह वर्मा बागपत पहुंचे:सांसद खेल महोत्सव समापन पर विजेताओं को किया सम्मानित

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बागपत के बड़ौत स्थित जाट कॉलेज मैदान में चल रहे सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहब सिंह वर्मा पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर विजेता और उप-विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मंच से संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री साहब सिंह वर्मा ने कहा कि उन्हें देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की इस कर्मभूमि से विशेष लगाव है। उन्होंने दिल्ली से बागपत तक की यात्रा में आए बदलाव का जिक्र किया। वर्मा ने बताया कि पहले जहां दिल्ली से बागपत पहुंचने में लगभग ढाई घंटे लगते थे, वहीं अब लाल किले से बागपत तक की दूरी एक घंटे में तय हो जाती है। उन्होंने इस प्रगति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और कहा कि उन्होंने देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। मंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री जल्द ही दिल्ली-देहरादून हाईवे का उद्घाटन करेंगे। मंत्री प्रवेश साहब सिंह वर्मा ने राष्ट्रीय लोकदल के बागपत सांसद राजकुमार सांगवान द्वारा दिल्ली से बड़ौत के लिए चार डीटीसी बसों की मांग का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा बसें सुचारू रूप से चल रही हैं और चार और बसें चलाने की बात कही। मीडिया से बातचीत में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहब सिंह वर्मा ने यमुना सफाई को लेकर विपक्ष के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 11 साल तक सत्ता में रहने के बाद विपक्ष अपनी ही 11 साल की नाकामियों को बता रहा है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले तीन सालों में यमुना पूरी तरह स्वच्छ हो जाएगी, जिसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकारें लगातार काम कर रही हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *