दूसरी शादी की खबर पर पत्नी पूना से बलिया पहुंची:SP से लगाई न्याय की गुहार, स्टेशन मास्टर पति पर लगाया धोखे का आरोप

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब की एक स्टाफ नर्स अपने पति की दूसरी शादी की सूचना मिलने पर पूना से बलिया पहुंची। उसने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है और पति पर धोखे का आरोप लगाया है। स्टाफ नर्स ने एसपी को सौंपे गए पत्र में बताया कि वह पंजाब के जालंधर जिले के फिल्लौर थाना क्षेत्र की निवासी है। उसने आरोप लगाया कि बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के एक युवक ने उसे धोखा देकर शादी की। यह युवक पूना में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात है। नर्स के अनुसार 2017 में फिल्लौर में तैनाती के दौरान स्टेशन मास्टर ने उससे संपर्क साधा और परिवार को शादी के लिए राजी किया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया था। 2018 में पुलिस शिकायत के बाद युवक को निलंबित भी किया गया था। आरोप है कि अपनी नौकरी बचाने के लिए स्टेशन मास्टर ने दोबारा युवती को शादी के लिए मनाया। दोनों ने पहले मंदिर में शादी की और फिर 17 जनवरी 2019 को कोर्ट मैरिज भी की। जब स्टेशन मास्टर के परिजनों को शादी का पता चला, तो काफी हंगामा हुआ। इसके बाद नई दुल्हन को तीन महीने तक अपने मायके में रहना पड़ा। बाद में, दोनों फिल्लौर और फिर पूना के सरकारी क्वार्टर में साथ रहने लगे। कुछ समय पहले, आरोपित स्टेशन मास्टर अपनी पत्नी को छोड़कर अपने पैतृक गांव बलिया लौट आया। इसी दौरान, 18 नवंबर को पत्नी को अपने पति की दूसरी शादी के बारे में पता चला। आरोप है कि पति 30 नवंबर को तिलक और 4 दिसंबर को शादी करने की तैयारी कर रहा था। यह जानकारी मिलते ही पत्नी तुरंत हवाई जहाज से बलिया पहुंची। उसने एसपी को पत्र सौंपकर पति की दूसरी शादी रुकवाने और न्याय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। संज्ञान में आते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *