बनकटा थाना क्षेत्र के बौलिया पाण्डेय निवासी इंद्रजीत राजभर (लगभग 50 वर्ष) की लखनऊ के पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 9 जनवरी को पेड़ से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत राजभर 9 जनवरी को लगभग 4 बजे बगल के गांव भैसहीं में किसी व्यक्ति के यहां लकड़ी काटने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान उनका नियंत्रण बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा ले जाया गया, जहां से उन्हें सिवान रेफर किया गया। बाद में, उन्हें एसजी पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि उन्हें रीढ़ की हड्डी और गर्दन में गंभीर चोटें आई थीं। मृतक इंद्रजीत राजभर स्थानीय थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां रूबी और रिंकू, और एक पुत्र गामा हैं। उनके सभी बच्चों का विवाह अभी नहीं हुआ है। बुधवार रात जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों में शोक छा गया। मृतक का दाह संस्कार गांव के समीप स्याही नदी के घाट पर किया गया। रविन्द्र यादव, युगुल साह, कन्हैया यादव, धुरेनधर यादव सहित कई लोगों ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हालांकि, शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
देवरिया में पेड़ गिरने के बाद गार्ड की मौत:अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पेड़ से नीचे गिरकर हुए थे घायल
📅 Published: January 22, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
