देशराज यादव कौशाम्बी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त:एंटी करप्शन कमेटी की बैठक में हुई घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैच लगाकर किया सम्मानित

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कौशाम्बी जिले में रविवार को एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया की एक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में देशराज यादव को संगठन का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति वर्तमान जिलाध्यक्ष द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन न करने के कारण की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने देशराज यादव को माला पहनाकर और बैच लगाकर सम्मानित किया। बिसारा पेट्रोल पंप के बगल स्थित कार्यालय में हुई इस आवश्यक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों को भी बैच लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों को संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य कार्य समाज को अपराध और अपराधियों से मुक्त कराना, नागरिकों को उनके कानूनी अधिकार और उचित न्याय दिलाना, गरीब व असहाय लोगों की मदद करना, महिलाओं पर अत्याचार रोकना और समाज में रिश्वतखोरी समाप्त करना है। उन्होंने पदाधिकारियों से जनता की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उन्हें न्याय दिलाने का आह्वान किया। बैठक में कौशाम्बी जिले के प्रभारी राजकुमार केसरवानी, लीगल सेक्रेटरी ओम प्रकाश तिवारी, उप जिला महासचिव डॉ. बी.एल. वर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *