मेरठ में पिछले लगभग 2 हफ्तों से लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत और दिल्ली सभी शहर गंभीर श्रेणी में दर्ज किए गए। इनमें बागपत देश का सबसे प्रदूषित शहर बनकर सामने आया, जहां AQI 431 दर्ज हुआ। लगातार गिरते तापमान और हवा की गति धीमी रहने के कारण प्रदूषित कण वातावरण में जमे हुए हैं और स्मॉग की मोटी परत शहरों को ढक रही है। देश के 237 शहरों में मेरठ छठे नंबर पर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, देश के 237 शहरों की सूची में मेरठ का AQI 354 दर्ज किया गया, जो इसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखता है। वहीं बागपत ने अत्यंत खतरनाक स्तर के साथ पहला स्थान हासिल किया।दूसरे नंबर पर गाजियाबाद 430। यह स्थिति दर्शाती है कि NCR और उससे सटे सभी जिले वायु प्रदूषण की गंभीर मार झेल रहे हैं। स्मॉग से ढका रहा आसमान, धूप भी बेअसर
बृहस्पतिवार को शहर में सुबह से ही घना स्मॉग छाया रहा। दृश्यता कम होने से लोगों को सुबह के समय वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन हवा में घुले प्रदूषक इतने अधिक थे कि धूप भी प्रदूषण कम नहीं कर सकी। सीसीएसयू वेधशाला के अनुसार मेरठ का अधिकतम तापमान: 27° और न्यूनतम तापमान: 11.2 दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से हवा भारी हो गई है, जिससे प्रदूषण नीचे बैठ रहा है और साफ नहीं हो पा रहा। राहत की उम्मीद अभी नहीं
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही बताते हैं कि अगले 3–4 दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। उनका कहना है कि हवा की गति बेहद कम है, तापमान लगातार गिर रहा है अगले कुछ दिनों में मेरठ का AQIलाल श्रेणी में ही बना रहेगा और हालात और खराब हो सकते हैं। जिलेवार प्रदूषण का स्तर AQI बागपत – 431 गाजियाबाद – 430 नोएडा – 408 हापुड़ – 393 दिल्ली – 389 ग्रेटर नोएडा – 376 मुजफ्फरनगर – 342 बुलंदशहर – 302 मेरठ के केंद्रों का AQI जयभीम नगर – 356 मेरठ – 354 पल्लवपुरम – 368 गंगानगर – 337
देश का छठा प्रदूषित शहर बना मेरठ:पिछले 15 दिन से जहरीला बनी हुई है हवा, तापमान में भी गिरावट
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
