देश का पांचवा प्रदूषित शहर बना मेरठ:साफ हवा में सांस लेना बना चुनौती, लगतार सांस के मरीज बढ़ रहे

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

एनसीआर क्षेत्र लगातार बढ़ता वायु प्रदूषण निरंतर खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में AQI में हल्का सुधार दर्ज किया गया है। इसी वजह से मेरठ देश के दूसरे सबसे प्रदूषित शहर से खिसककर पाँचवें स्थान पर आ गया है, लेकिन हालात अब भी बेहद चिंताजनक हैं। शहर में AQI लाल श्रेणी में बना हुआ है, जो गंभीर प्रदूषण को दर्शाता है। मेरठ के केंद्रों का AQI क्षेत्र AQI पल्लवपुरम 395
जयभीम नगर 393
बेगमपुल 370
दिल्ली रोड 362 बढ़ रही बीमारी बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण शहरवासियों को शुद्व हवा का बड़ा संकट झेलना पड रहा है। इस कारण दमा, सांस की बीमारी, आँखों में जलन और फेफड़ों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल और मेडिकल की ओपीडी में पिछले 15 दिन में बड़ी संख्या में इजाफा हुआ है। एनसीआर और आसपास के जिलों का AQI शहर AQI गाजियाबाद 433
बागपत 400
दिल्ली 371
ग्रेटर नोएडा 382
नोएडा 341
बुलंदशहर 343
हापुड़ 335
मुजफ्फरनगर 374
गंगानगर 363

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *