दो युवकों के जबरन बाल काटकर घुमाया, VIDEO:हरदोई में सिर पर चौराहा बनाया, लोगों ने रोमिया बताकर की हरकत

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरदोई में दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने उन्हें ‘रोमियो’ बताकर जबरन उनके बाल काट दिए और सिर पर ‘चौराहा’ जैसी आकृति बना दी। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बिलग्राम क्षेत्र का है। बताया जा रहा है दोनों युवक किसी काम से गांव पहुंचे थे। इसी दौरान दबंगों ने उन्हें पकड़ लिया। बिना किसी पुष्टि के ‘रोमियो’ बताकर प्रताड़ित किया। जबरन बाल काटे जाने और सिर पर आकृति बनाए जाने से दोनों युवक दहशत में हैं। घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। इस कृत्य से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने इसे मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन बताया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश ने कहा- मामला गंभीर है। पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *