धर्म ध्वजारोहण समारोह से पहले जागरूकता की पहल:छात्राओं ने धर्मपथ पर निकली रैली, रामनगरी में दिया स्वच्छता का संदेश

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अयोध्या धर्म ध्वजारोहण समारोह से पहले शहर में स्वच्छता संदेश को लेकर माहौल बना है। शनिवार को धर्मपथ पर सैकड़ों छात्राओं ने वाकथान कर सफाई का संदेश फैलाया। यह आयोजन नगर निगम अयोध्या की ओर से किया गया। सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने इसमें अगुवाई की। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम नगर निगम और लाडली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शिक्षाविद शामिल रहे। पार्षद अनुज दास, महेंद्र शुक्ल, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडे, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त कार्यक्रम में मौजूद रहे। अवध विश्वविद्यालय से प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. सुरेंद्र मिश्र, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. प्रतिभा, डॉ. गरिमा, डॉ. अमित सिंह, डॉ. प्रत्याशा भी शामिल हुए। जीआईसी की प्राचार्य कुसुमलता और आकाश सिंह भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। वाकथान में अवध विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की 251 छात्राओं ने हिस्सा लिया। वाकथान नयाघाट स्थित लता चौक से शुरू हुआ। छात्राएं स्लोगन-प्लकार्ड लेकर आगे बढ़ती रहीं। “स्वच्छ अयोध्या–सुंदर अयोध्या”, “कूड़ा कूड़ेदान में”, “प्लास्टिक की नहीं कोई शान”, जैसे नारे पूरे मार्ग पर गूंजते रहे। वाकथान बाईपास स्थित अयोध्या प्रवेश द्वार पर पहुंचकर समाप्त हुआ। गंतव्य पर महापौर ने छात्राओं से संवाद किया। उन्हें घर, स्कूल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। महापौर ने कहा कि छात्राओं की यह पहल अयोध्या के स्वच्छता अभियान को गति देती है और समाज को सकारात्मक संदेश देती है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *