आगरा में धार्मिक आयोजन के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह के एक सदस्य एसटीएफ आगरा यूनिट ने गिरफ्तार किए हैं। गिरोह के सदस्यों से ईको स्पोर्टस और होंडा कार बरामद की गई। आरोपियों से एक दर्जन से अधिक एटीएम व डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। पकडे़ गए आरोपी में एक आगरा का रहने वाला है।
एसटीएफ के इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने बताया कि धार्मिक आयोजन के नाम पर ठगी की सूचना मिल रही थी। जानकारी मिली कि महाजन कांप्लेक्स आवास विकास कॉलोनी में गिरोह ने महिला स्वास्थ्य मिशन ट्रस्ट का आफिस बना रखा था। वह धार्मिक आयोजन कराता था। आयोजन में शामिल होने वाली गरीब महिलाओं व लोगों को अपने ट्रस्ट का सदस्य बनाता था। उनसे सदस्य बनाने और आइडी बनाकर देने के नाम पर 50 से 100 रुपए लेता था। गिरोह के सदस्य लोगों के बैंक खाते लेने के बाद उसकी चैकबुक पर खाता धारक के हस्ताक्षर ले लेते थे। गिरोह द्वारा सदस्यों के खाते में साइबर धोखाधड़ी की रकम जमा कराते थे। गिरोह का सरगना रवि प्रकाश है। ललित गर्ग नाम का एक व्यक्ति इनके संपर्क में आया। आरोपियों ने उसका खाता ले लिया। जब उसमें तीन लाख रुपए आए तो ललित गर्ग ने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत की। गरीब लोगों को करते थे टारगेट
एसटीएफ ने रविप्रकाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो आईडी कार्ड, 8 एटीएम कार्ड , ट्रस्ट के 32 कार्ड, महिला स्वास्थ्य मिशन की रसीदें व अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि गैंग का सरगना अजय उर्फ बिल्लू है। उसके साथ एलिश नाम का युवक व साथी हैं। ये लोग वाट्सएप और टेलीग्राम पर ही बात करते हैं। महिला स्वास्थ्य मिशन और धार्मिक आयोजन के नाम पर गरीब लोगों को फंसाते थे। ये लोगों से कहते थे कि सरकार की ओर से इनके पास फंड आता है। उनके खाते लेकर ये उसमें रुपए ट्रांसफर करने का विश्वास दिलाते थे। इसके बाद उनके खातों का ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे।
धार्मिक आयोजन के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा:आगरा एसटीएफ की कार्रवाई, गैंग का सरगना फरार
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
