नफीस हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार:बागपत में पीट-पीटकर मारडाला थी, बाकी की तलाश जारी

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बागपत में नफीस हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 12 नवंबर को नफीस की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। नफीस अपनी मां के जनाजे में शामिल होने के बाद कब्रिस्तान से वापस लौट रहा था, तभी उसके परिवार के लगभग आधा दर्जन लोगों ने उस पर हमला कर दिया था। इस हमले में नफीस की मौत हो गई थी। पुलिस अन्य की तलाश कर रही है जानकारी के अनुसार, नफीस ने अपने चचेरे भाई की पत्नी से शादी की थी, जिसके कारण परिवार में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। चेकिंग अभियान के दौरान रहीस और शमीम नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शहर कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि नफीस की हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *