नशे का सामान सप्लाई करने के मामले में चौथे आरोपी की भी की गई गिरफ्तारी

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

भास्कर न्यूज | बलरामपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तूफानी पासवान (25) निवासी वार्ड 6 रामानुजगंज के रूप में हुई है। मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला तब सामने आया, जब एसपी बलरामपुर ने जिले में नशे के व्यापारियों पर विशेष निगरानी और संलिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 12 अक्टूबर को मुखबि​र की सूचना पर मंटू सोनी को रिंग रोड रामानुजगंज से गिरफ्तार किया। वह इंजेक्शन और नशीली गोलियों की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश में था। उससे 210 अल्प्राजोलम टेबलेट, 7 रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 5 एविल इंजेक्शन बरामद किए गए थे। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर जेल भेजा। जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने नशे की खेप सप्लाई करने वाले अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें दिलीप उर्फ भलटू गुप्ता निवासी गोदारमना, झारखंड और रमेश कश्यप निवासी रामानुजगंज शामिल हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में फरार चल रहा आरोपी तूफानी पासवान को पुलिस ने 19 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई एंड टू एंड सप्लाई चेन को तोड़ने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि नशे के अवैध व्यापार पर पूरी तरह अंकुश लग सके। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *