नाले में मिला बुजुर्ग महिला का शव:लकड़ी लेने जंगल गई थी, पुलिस जांच में जुटी

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में एक 55 वर्षीय महिला का शव नाले में मिला है। मृतका की पहचान गांव निवासी मझली पत्नी श्रीराम के रूप में हुई है, जो दो बेटों और एक बेटी की मां थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के अनुसार, मझली शुक्रवार दोपहर लकड़ी बटोरने के लिए पास के जंगल की ओर निकली थीं। वह अक्सर शाम तक लौट आती थीं, लेकिन देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने चिंता व्यक्त की। देर शाम उनके बेटों बृजेंद्र कुमार (39) और अनूप कुमार (35) ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नाले के पास उनकी चप्पल मिली, जिसके बाद ग्रामीणों को नाले में महिला का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नाले से निकालकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। प्रथम दृष्टया यह मामला एक हादसे का प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *