निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने पंचकूला में बनाई रणनीति:वीबी जीरामजी और मन की बात के संयोजक नियुक्त, सीएम ने बजट पर भी रायशुमारी

📅 Published: January 27, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के पंचकमल कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक हुई। जिसमें नगर निगम चुनावों में जीत दर्ज करने और वीबी जीरामजी पर सभी विधानसभाओं में जल्द से जल्द सम्मेलन करने को लेकर रणनीति बनी। इसके अलावा सभी बूथों पर बीएलए 2 की जल्दी से जल्दी नियुक्त किए जाने और मन की बात कार्यक्रम को लेकर भी फैसले लिए गए।
पंचकमल में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली और प्रदेश प्रभारी डाक्टर सतीश पूनिया ने एक-एक विषय को उपस्थित नेताओं के सामने बड़ी बारीकी से रखा। बैठक में मौजूद विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मोर्चा पदाधिकारियों को स्पष्ट कहा गया कि कांग्रेस द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर फैलाए जा रहे हर झूठ को बेनकाब करते हुए नगर निगम चुनावों में फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है। संगठनात्मक बैठक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, श्याम सिंह राणा, अनिल विज, आरती राव, श्रुति चौधरी, रणबीर गंगवा, राजेश नागर सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक और मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। मन की बात कार्यक्रम के बनाए संयोजक बैठक में पीएम मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रदेश समिति बनाई गई एवं लोकसभा संयोजकों की नियुक्ति की गई। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मन की बात प्रदेश समिति में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को संयोजक, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, राहुल राणा, आदित्य चावला, भारत भूषण जुयाल, नरेंद्र भारती और मनोज ढाणा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक में प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, सुरेंद्र पूनिया और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार
सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग जैसे ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा करेगा उसके लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर ने तो मुझे भी हैरान कर दिया। कांग्रेस का 10 दिन का प्रशिक्षण चला है तो जरूर उन्होंने कुछ सीखा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी तो एक घंटे में ही चले गए, कांग्रेस में अपनी-अपनी ढपली और अपना-अपना राग है। उन्होंने कहा कि यहां के कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी पर राहुल गांधी को ही भ्रम में डाल दिया।
बजट पर जनता के साथ रायशुमारी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के बजट पर बोलते हुए कहा कि लोगों के अच्छे सुझाव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली हरियाणा भाजपा सरकार का बजट जनता के सुझाव का बजट होगा। नायब सैनी ने कहा कि पारदर्शिता हमारी सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बजट का एक-एक पैसा लोगों के वेलफेयर पर खर्च होगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *