निक्की हत्याकांड: पुलिस ने 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की:पति समेत 4 आरोपी, इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने से था नाराज

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में विवाहित निक्की भाटी को जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में कासना कोतवाली पुलिस ने अदालत में 500 पन्नों से अधिक की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने इस मामले में निक्की के पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर को आरोपी बनाया है। आरोप है कि चारों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर हत्या को अंजाम दिया। चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी निक्की और उसकी बहन के इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने से नाराज थे। परिवार के विरोध के बाद भी जब निक्की वीडियो बनाना नहीं मानी, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। अस्पताल रिपोर्ट, घटनास्थल निरीक्षण और डिजिटल साक्ष्य शामिल
पुलिस ने विवेचना में अस्पताल से मिले मेमो को भी शामिल किया है, जिसमें शुरू में जलने का कारण सिलेंडर फटना बताया गया था। हालांकि घटनास्थल के वैज्ञानिक निरीक्षण में जली हुई मिट्टी, कपड़े, थिनर की बोतल और लाइटर बरामद किए गए, जिनका एफएसएल परीक्षण कराया गया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो और फोटो भी चार्जशीट का हिस्सा बनाए गए हैं। “सजा दिलाने को कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष”
बचाव पक्ष के अधिवक्ता उधम सिंह तोंगड़ और दिनेश कुमार कल्सन ने बताया कि पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। उनका कहना है कि आरोपियों द्वारा आत्महत्या की कहानी गढ़ी गई, लेकिन जांच में वह झूठी साबित हो गई। अब अदालत में आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए सभी तथ्य रखे जाएंगे। अस्पताल में मौत के बाद दर्ज हुआ था केस
21 अगस्त को गंभीर रूप से जलने के बाद निक्की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। निक्की की बहन कंचन भाटी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पति, जेठ, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस का दावा है कि जमा किए गए सबूत आरोपी पक्ष की थ्योरी को कमजोर साबित करते हैं। अब मामले में अदालत की अगली सुनवाई का इंतजार है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *