कासगंज जनपद में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 129वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका कासगंज की अध्यक्ष मीना माहेश्वरी, कायस्थ सभा और चित्रगुप्त सभा के पदाधिकारियों ने शहर के बारहद्वारी स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रतिवर्ष 23 जनवरी को पूरे देश में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर कायस्थ सभा के नेता नवल कुलश्रेष्ठ ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेताजी बोस ने भारत के नौजवानों को ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का आह्वान किया था। यह नारा देश की आजादी का मंत्र बन गया, जिसने लाखों युवाओं को अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजेंद्र बोहरे, चेयरमैन मीना माहेश्वरी, नवल किशोर कुलश्रेष्ठ, नितिन जौहरी, मुकेश सक्सेना, आचिंत सक्सेना, जिला अध्यक्ष अमित सक्सेना, महामंत्री कौशल सांसेक्षा, दिव्यांशु सक्सेना, निशांत, संजय सिन्हा, नवीन और करण सहित श्री चित्रगुप्त सभा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 129वां जन्मदिन मनाया गया:कासगंज में प्रतिमा पर कायस्थ, चित्रगुप्त सभा ने किया माल्यार्पण
📅 Published: January 23, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
