नोवाक जोकोविच की ऑस्ट्रेलियन ओपन में 100वीं जीत​​​​​​​:मार्टिनेज को 6-3, 6-2, 6-2 से हराया; मेदवेदेव, डी मिनॉर और अल्कराज दूसरे राउंड में पहुंचे

📅 Published: January 19, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी 100वीं जीत दर्ज की। उन्होंने स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 6-3, 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। मैच करीब दो घंटे चला और सीधे सेटों में जीत के बाद जोकोविच संतुष्ट नजर आए। इस जीत के साथ वे चार में से तीन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 100 या उससे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में अन्य बड़े खिलाड़ियों ने भी शानदार शुरुआत की। अमेरिका की स्टार खिलाड़ी कोको गॉफ, डेनियल मेदवेदेव, वर्ल्ड नंबर-6 एलेक्स डी मिनॉर और वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्कराज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। महिला वर्ग में वीनस विलियम्स ने इतिहास रचते हुए विमेंस सिंगल्स का मैच खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, 300 से ज्यादा रैंक वाली क्वींसलैंड की स्टॉर्म हंटर ने उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर-40 खिलाड़ी बाउजस मानेइरो को हराया। गॉफ ने उज्बेकिस्तान की कामिला राखिमोवा को हराया
तीसरी सीड गॉफ ने रॉड लेवर एरीना में खेले गए पहले राउंड के मुकाबले में उज्बेकिस्तान की कामिला राखिमोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बना ली। मैच के बाद गॉफ ने पहले दौर के दबाव को लेकर कहा,’मैं पहले भी ग्रैंड स्लैम के पहले दौर में हार चुकी हूं, इसलिए अब खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डालती। इस समय मेरा लक्ष्य सिर्फ टूर्नामेंट जीतना है। अगर मैं पहले दौर में हारूं या फाइनल में, तब भी मैं खुद से संतुष्ट रहूंगी।’ डेनियल मेदवेदेव ने नीदरलैंड के खिलाड़ी को हराया
डेनियल मेदवेदेव ने भी सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के खेले गए मुकाबले में नीदलैंड के जेस्पर डी जोंग को 7-5, 6-2, और 7-6 से हराकर दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं। डी मिनॉर भी दूसरे राउंड में पहुंचे
वर्ल्ड नंबर-6 एलेक्स डी मिनॉर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मैच को 6-2, 6-2, 6-3 से जीत लिया। डी मिनॉर को मैकडोनाल्ड की गलतियों का भी फायदा मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को लोकल दर्शकों का भी भरपूर सपोर्ट मिला।
मैच के बाद पूर्व टेनिस खिलाड़ी टॉड वुडब्रिज ने डी मिनॉर की जमकर तारीफ की। अब डी मिनॉर दूसरे राउंड में सर्बिया के हमाद मेजेदोविच से भिड़ेंगे। स्टॉर्म हंटर ने किया बड़ा उलटफेर
क्वींसलैंड की स्टॉर्म हंटर ने किया एरीना में खेले गए मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-40 जेसिका बाउजस मानेइरो को 6-4, 6-4 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बना ली। हंटर WTA रैंकिंग में मानेईरो 300 से ज्यादा स्थान नीचे हैं। हंटर के करियर में सात मेन ड्रॉ मुकाबलों में दूसरी बार है जब वह पहले राउंड से आगे बढ़ी हैं। कार्लोस अल्काराज ने वॉल्टन को हराया
दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पहले राउंड में ऑस्ट्रेलिया के एडम वॉल्टन को 6-3, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी। यह मुकाबला रविवार को मेलबर्न के प्रतिष्ठित रॉड लेवर एरिना में खेला गया। उन्होंने पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में हालांकि वॉल्टन ने कड़ी टक्कर दी, जिससे सेट टाई-ब्रेक तक पहुंचा, लेकिन अहम मौकों पर अल्कराज ने धैर्य और आक्रामकता का संतुलन बनाए रखा और टाई-ब्रेक में नौ में से सात अंक जीतकर दो सेट की बढ़त हासिल कर ली। वहीं, तीसरा सेट वह आसानी से 6-2 से जीत गए। 45 साल की उम्र में वीनस विलियम्स ने सिंगल्स खेला
ऑस्ट्रेलियन ओपन में अमेरिका की वीनस विलियम्स ने इतिहास रचा है। वह 45 साल की उम्र में विमेंस सिंगल्स का मैच खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई। उन्हें तीन सेट तक चले मैच में ओल्गा डैनलोविच से 7-6 (5), 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। वीनस तीसरे सेट में एक समय 4-0 से आगे थी लेकिन इसके बाद डैनलोविच ने गजब की वापसी की। वीनस ने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने के रिकॉर्ड के मामले में जापान की किमिको दाते को पीछे छोड़ा। उन्होंने 44 साल की उम्र में मुकाबला खेला था।ह बना ली। हंटर WTA रैंकिंग में मानेईरो 300 से ज्यादा स्थान नीचे हैं। हंटर के करियर में सात मेन ड्रॉ मुकाबलों में दूसरी बार है जब वह पहले राउंड से आगे बढ़ी हैं। प्रिसिला हों भी दूसरे राउंड में
वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी प्रिसिला हों भी दूसरे राउंड में पहुंच गई हैं। मारीना स्टाकूसिक को तीसरे सेट में मेडिकल कारणों से मैच छोड़ना पड़ा और उन्हें जीत मिल गई। इससे पहले स्कोर 1-6, 6-4 और 5-3 था। __________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली के नंबर-3 पर हाईएस्ट रन:न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाए; कीवियों की भारत में पहली वनडे सीरीज जीत न्यूजीलैंड ने भारत में इतिहास रचते हुए पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में कीवी टीम ने भारत को 41 रन से हराया। इसके साथ ही यह भारत की इस मैदान पर पहली वनडे हार भी रही। पूरी खबर

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *