पंचकूला अस्पताल में ब्लैक आउट, 168 बैटरी की जरूरत:पुरानी बैटरियों के कारण यूपीएस खराब, डीजी हेल्थ से मांगी 5 लाख की मंजूरी

📅 Published: January 20, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला अस्पताल में दो दिन से ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। हीटर चलाने के कारण लोड बढ़ने से यूपीएस खराब हो गए। जिसके कारण मरीजों के ओपीडी कार्ड बनने बंद हो गए। स्थिति संभालने के लिए प्रशासन ने एमसीएच बिल्डिंग में एक की बजाय 4 ऑपरेटर लगाए। पंचकूला के सरकारी अस्पताल के 4 ब्लॉक के लिए 6 यूपीएस लगाए गए हैं। जिनमें करीब 168 बैटरी लगाई गई हैं। बैटरियां करीब 3 साल पुरानी हो चुकी हैं। वहीं सर्दी के मौसम में हीटर पर भी यूपीएस पर चलने के कारण पहले एक ब्लॉक में फॉल्ट आया, उसके बाद दूसरे में आने के कारण ब्लैक आउट की स्थिति बन गई। जिसके कारण अस्पताल पहुंचे मरीजों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि 20 जनवरी को स्थिति में थोड़ा सुधार लाने का प्रयास हुआ है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी रही भीड़ एमसीएच बिल्डिंग में बनाए गए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाई गई। लेकिन अचानक से एक ही जगह भार बढ़ने के कारण मरीजों को घंटों लाइन में लगने के बाद ही ओपीडी कार्ड मिल पाया। जिसके कारण मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। एक लाख रुपए की लिमिट बाधा सरकारी अस्पताल के पीएमओ के पास परचेज पावर केवल एक लाख रुपए की है। जेम्स पोर्टल पर बैटरी का ऑर्डर आज एक लाख रुपए का लगाया है। इतना ही ऑर्डर कल लगाया जाएगा। वहीं इसके साथ ही करीब साढे 5 लाख रुपए के बजट की अप्रूवल डीजी हेल्थ से मांगी गई है। ताकि समस्या का समाधान जल्द किया जा सके।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *