पंचकूला निगम चुनाव, भाजपा के बाद कांग्रेस भी एक्टिव:मेयर-पार्षद टिकट के लिए मांगे बायोडाटा, 31 जनवरी तक जिला प्रधान लेंगे

📅 Published: January 27, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी गतिविधियों को तेज कर दिया है। कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में मेयर और पार्षद टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से आवेदन मांग लिए हैं। वहीं भाजपा ने पंचकूला नगर निगम के लिए मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। पंचकूला जिला प्रधान संजय चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के निर्देश पर शहर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सूचित कर दिया गया है। जो भी पार्टी कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव में पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें आना बायोडाटा 31 जनवरी तक जिला प्रधान के पास जमा करवाना होगा। उसके बाद बायोडाटा स्वीकार नहीं किए जाने के बाद कही गई है। आरक्षित वार्डों के नेता देंगे सर्टिफिकेट पंचकूला के जिन वार्डों में पद एससी और बीसी वर्ग के लिए रिजर्व किए गए हैं। वहां से टिकट के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशियों को अपने बायोडाटा के साथ अपना कॉस्ट सर्टिफिकेट साथ में लगाना होगा। ताकि बायोडाटा पर विचार करते समय स्थिति क्लियर हो जाए। बिना आरक्षण प्रमाण पत्र के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस-भाजपा टिकट के लिए ये कर रहे हैं प्रयास पंचकूला मेयर चुनाव टिकट के लिए सबसे अधिक मारामारी BJP में चल रही है। पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, प्रदीप गोयल, प्रवक्ता रंजीता मेहता, श्यामल बंसल और अनिल थापर भी टिकट की रेस में हैं। वहीं कांग्रेस में अभी केवल पूर्व चेयरमैन रविंद्र रावल और महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रधान सुधा भारद्वाज का नाम ही सामने आ रहा है। पंचकूला शहर में यह है वार्ड आरक्षण की स्थिति महिला अनुसूचित जाति सीट के लिए 3 पर्चियां डाली गईं, जिनमें से वार्ड नंबर 16 को महिला अनुसूचित जाति आरक्षित घोषित किया गया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 17 को अनुसूचित जाति (SC) वार्ड, वार्ड नंबर 19 को बीसीए महिला आरक्षित वार्ड और वार्ड नंबर 18 को बीसी-बी महिला आरक्षित वार्ड घोषित किया गया। इसी प्रकार सामान्य (महिला) वर्ग के लिए 4 वार्ड आरक्षित घोषित किए गए, जिनमें वार्ड नंबर 1, वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 11 और वार्ड नंबर 15 शामिल हैं। 2020 में हुआ था करीबी मुकाबला पंचकूला मेयर चुनाव 2020 में कांग्रेस-BJP के बीच कांटे का मुकाबला हुआ था। जिसमें 2057 वोट से भाजपा के कुलभूषण गोयल मेयर पद का चुनाव जीत गए। उन्होंने कांग्रेस की उपिंदर आहलूवालिया को मात दी। पंचकूला में पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है। 2 सीटें जजपा के खाते में आई और 2 सीटों पर आजाद प्रत्याशी जीते थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *