हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने 24 घंटे में चार टिप्पर और एक जेसीबी को पकड़कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वाहनों में अवैध खनन सामग्री पाई गई, जिनके संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु माइनिंग विभाग को औपचारिक सूचना दी गई है। पंचकूला के मढ़ावाला क्षेत्र में चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने टीम की मदद से गश्त के दौरान आज शाम गांव नानकपुर के पास अवैध माइनिंग में लिप्त दो टिप्पर पकड़े। इससे पहले शनिवार की शाम भी पुलिस ने मढ़ावाला क्षेत्र के कोना गांव के निकट एक टिप्पर को पकड़ा था। शनिवार को भी हुई कार्रवाई पंचकूला पुलिस की एंटी इलीगल माइनिंग टीम ने पिछले दिन ही रायपुर रानी क्षेत्र में एक जेसीबी और एक टिप्पर को अवैध माइनिंग में संलिप्त पाए जाने पर पकड़ा था। इस प्रकार पंचकूला पुलिस ने केवल 24 घंटे के भीतर चार टिप्पर और एक जेसीबी को पकड़कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वाहनों में अवैध खनन सामग्री पाई गई, जिनके संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु माइनिंग विभाग को औपचारिक सूचना दी गई है। राउंड-द-क्लॉक सभी जोन में दबिश : पुलिस कमिश्नर पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि अवैध माइनिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। टीमें लगातार राउंड-द-क्लॉक सभी जोन में दबिश दे रही हैं और परिणाम भी सामने आ रहे हैं। 24 घंटे में कई वाहन पकड़ना हमारी सख्त निगरानी का परिणाम है। मैंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध माइनिंग करने वालों पर तुरंत एक्शन लिया जाए और चेकिंग में जरा-सी भी लापरवाही न होने पाए।
पंचकूला पुलिस अवैध माइनिंग 3 टिप्पर पकड़े:एंटी इलीगल माइनिंग टीम की छापेमारी, कमिश्नर ने दिए थे निगरानी के निर्देश
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
