हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की जिला नगर योजनाकार की टीम ने शहर में पीला पंजा चलाया। टीम का शुरुआत में विरोध भी हुआ लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी देख अतिक्रमणकारी सामान समेटते हुए नजर आए। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई के दौरान कार्यकारी अभियंता अरविंद बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट टीम का नेतृत्व किया। टीम ने शहर के सेक्टर 16 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 की डिवाइडिंग रोड के बर्म से अवैध अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा हटाया गया। अतिक्रमण जिन लोगों ने नहीं हटाया, उनका सामान टीम के द्वारा जेसीबी की सहायता से ट्रॉलियों में भर लिया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अतिक्रमण हटाने को लेकर डीसी ने पिछले सप्ताह ही बैठक लेकर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीसी ने नगर निगम और पीएमडीए अधिकारियों को शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई को लेकर सख्ती बरतने की बात कही। जारी रहेगी ऐसी कार्रवाई : DTP पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की जिला नगर योजनाकार रूबी मौण ने बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखी जाएगी। सरकारी भूमि पर किस प्रकार का अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण न किया जाए।
पंचकूला में अवैध अतिक्रमण पर चला PMDA का बुलडोजर:डिवाइडिंग रोड पर बैठे लोगों को हटाया, DTP बोलीं-कार्रवाई जारी रहेगी
📅 Published: January 13, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
