पंचकूला में अवैध कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त:सड़क नेटवर्क तोड़ा, बिना अनुमति के डेवलप की जा रही, कॉलोनाइजरों को हिदायत

📅 Published: February 6, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पंचकूला में जिला नगर योजनाकार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अवैध कॉलोनियों के सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया। डीसी के आदेश पर हुई कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि गांव प्लासरा में 4 एकड की अवैध कॉलोनी और गांव बतौर में 3 एकड की अवैध कॉलोनी में सड़क नेटवर्क को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान नीलांशू दुबे, एसडीई, यूएचबीवीएन (अर्बन) पंचकूला बतौर ड्ड्यूयूटी मजिस्ट्रेट मौजद रहे। टीम में अशोक कुमार सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला और डिम्पी राठी सहायक नगर योजनाकार, पचंकूला के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई। निर्माण से पहले अनुमति जरूरी : बबीता डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्माण या कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखी जाएगी। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति विभाग से सीएलयू/लाइसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत कॉलोनी विकसित न करें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *