पंचकूला में अवैध माइनिंग पर छापा, जेसीबी व टिप्पर जब्त:सभी माइनिंग जोन पर नजर, कमिश्ननर ने दिए थे अवैध खनन खत्म करने के निर्देश

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने अवैध माइनिंग पर सख्ती शुरू कर दी है। टीम ने अवैध खनन करते हुए जेसीबी व टिप्पर को जब्त किया है। 24 घंटे सक्रिय निगरानी और सभी जोनों में नियमित चैकिंग के माध्यम से पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नज़र बनाए हुए है। पंचकूला पुलिस की एंटी इलीगल माइनिंग टीम-2 के इन्चार्ज इंस्पेक्टर हितेन्द्र सिंह ने रायपुर रानी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को सूचना मिली कि गांव शाहजाहपुर के पास जेसीबी मशीन लगाकर टिप्परों के माध्यम से अवैध माइनिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और अवैध खनन गतिविधि को रंगे हाथों पकड़ लिया। थाने में खड़े करवाए वाहन कार्रवाई के तहत तुरंत रायपुर रानी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह और डायल-112 की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके से एक टिप्पर और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर रायपुर रानी थाना में खड़ा कर दिया है। आगामी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए माइनिंग विभाग को भी औपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर पंचकूला शिवास कविराज की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में 2 दिन पहले ही अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए तत्काल और कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अवैध माइनिंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *