पंचकूला में ऑनलाइन गेमिंग में साढ़े 6 लाख रुपए लुटाए:ब

📅 Published: January 16, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर सैलून संचालक से करीब साढ़े छह लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के सेक्टर-1 निवासी अमित ने बताया कि वह ओल्ड पंचकूला में किराए की दुकान पर सैलून चलाता है। 18 सितंबर को उसके बचपन के दोस्त विक्की ने फोन कर उसे सेक्टर-17 में बुलाया। वहां विक्की उसे भंवरा नाम के युवक के पास लेकर गया। भंवरा ने बताया कि वह ताश के ऑनलाइन गेम्स में पैसे लगवाता है और मुनाफा दिलवाता है। अमित ने दोस्त के कहने पर पहले 12 हजार और बाद में 20 हजार रुपए लगाए, लेकिन दोनों बार पैसे हार गया। 19 बार में गंवाए 6 लाख 43 हजार रुपए अमित ने बताया कि विक्की हर सप्ताह उसे भंवरा के पास लेकर जाता था और वहां ऑनलाइन गेम्स में पैसे लगवाता था। करीब 19 बार में उसके कुल 6 लाख 43 हजार रुपए भंवरा और उसके साथियों के खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। हर बार उसे बताया गया कि वह गेम हार गया है। 11 जनवरी को उसने अंतिम चार बार में कुल 65,500 रुपए ट्रांसफर किए थे। इसके बाद जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दी। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पंचकूला पुलिस ने धारा 316(2), 318(4), 61 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ युद्धवीर ने बताया कि पुलिस पीड़ित के खातों से ट्रांसफर हुई रकम की डिटेल खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *