पंचकूला में कांग्रेस का 'वोट चोर गद्दी छोड़' प्रदर्शन आज:सांसद वरूण मुलाना, MLA चंद्रमोहन बिश्नोई होंगे शामिल, प्रभारी जितेंद्र बघेल भी आएंगे

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा कांग्रेस आज “वोट चोर-गद्दी छोड़ो” अभियान को लेकर पंचकूला में प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, सांसद वरूण मुलाना, MLA चंद्रमोहन बिश्नोई व प्रभारी जितेंद्र बघेल भी हिस्सा लेने के लिए पंचकूला आएंगें। पंचकूला में होने वाला जिला स्तरीय सम्मेलन सोमवार को सुबह PWD रेस्ट हाऊस से शुरू होकर डीसी ऑफिस तक जाएगा। जहां पर डीसी को राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शन को लेकर सांसद वरूण मुलाना, विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई, संजय चौहान, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, एनएसयूआई के नीतेश रावल सहित 10 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली मीटिंग में हुआ था फैसला
दिल्ली में हुई मीटिंग के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से इस अभियान का पूरा शेड्यूल रिलीज किया गया। इस शेड्यूल में जिला वाइज प्रदेश के दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पहला जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन 12 नवंबर 2025 को करनाल में हुआ। प्रदर्शन के दौरान जिले भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। पंचकूला में प्रदर्शन को लेकर किसी प्रकार के होर्डिंग देखने को नहीं मिले हैं।
कांग्रेस में चल रहा है पोस्टर वाॅर कांग्रेस के प्रदर्शनों में इन दिनों पोस्टर वॉर चल रहा है। शैलजा समर्थक हुड्‌डा पिता-पुत्र के फोटो नहीं लगा रहे हैं, वहीं शैलजा के फोटो हुड्‌डा समर्थक नहीं लगा रहे हैं। जिससे कांग्रेस के प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा उनकी आपसी गुटबाजी की हो रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *