हरियाणा के पंचकूला में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव आयोजन होगा। जिसको लेकर लघु सचिवालय के सभागार में एडीसी निशा यादव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मीटिंग हुई। एडीसी निशा यादव ने बताया कि तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान सैक्टर-6 स्थित गीता चौक विशेष आर्कषण का केंद्र रहेगा जिसे भव्य रूप से सजाया जाएगा। महोत्सव के दौरान पंचकूला गीता के श्लोकों से गुंजायमान होगा। महोत्सव का शुभारंभ 29 नवंबर को गीता चौक पर महायज्ञ से किया जाएगा। महोत्सव के तीनों दिन स्कूल व कोलेज के विद्यार्थियों द्वारा गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें गीता और महाभारत पर आधारित गीत, भजन, नृत्य इत्यादि के माध्यम से हरियाणा की समृद्व सांस्कृति और विरासत को भली भांति प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए क्वीज, पोस्टर, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी तथा विजेताओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
30 को होगा सेमिनार उन्होने बताया कि 30 नवंबर को श्रीमदभगवद गीता की शिक्षाओं पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से हिंदी व संस्कृत के वक्ताओं द्वारा गीता पर व्याखयान दिया जाएगा। उन्होने बताया कि गीता जंयती महोत्सव में जिला के विद्यार्थियों द्वारा किया जाने वाला गीता श्लोकोच्चारण भी विशेष आर्कषण का केंद्र रहेगा।
अंतिम दिन निकलेगी शोभायात्रा
महोत्सव के अंतिम दिन 1 दिसंबर को जिला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी एक साथ वैश्विक गीता पाठ के साथ जुड़ेंगे और अश्टादस श्लोकों का उच्चारण करेंगे। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पंचकूला के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं बढचढकर भाग लेंगी।
पंचकूला में तीन दिन होगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव:शहर का गीता चौक होगा आर्कषण का केंद्र, अंतिम दिन निकलेगी नगर शोभा यात्रा
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
