पंचकूला में बच्चों से भरी पिकअप गाड़ी पलटी, VIDEO:15 बच्चे सवार, गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम देखने जा रहे थे, साफ्ट टूटने से हदासा

📅 Published: January 26, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पंचकूला में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम देखने जा रहे बच्चों की पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे के समय गाड़ी में करीब 15 बच्चें सवार बताए जा रहे हैं। जिनमें से 2 के चेहरे और सिर में चोटें आई हैं। जिन्हें पंचकूला सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। रत्तेवाली गांव निवासी बच्चे कनौली गांव में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम देखने के लिए जा रहे थे। पिकअप गाड़ी में करीब 15 बच्चे सवार थे। गाड़ी जब गांव के बाहर सत्संग भवन के पास पहुंची तो साफ्ट टूट गई। साफ्ट टूटने के कारण गाड़ी पलट गई। जिसके कारण बच्चे दूर जाकर गिरे। हालांकि घटना के समय अधिकांश बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए। लेकिन 2 बच्चों के चेहरे और सिर में चोटें आई हैं। खुशी व सुरेंद्र हुए घायल
पिकअप गाड़ी पलटने के चलते घायल हुए बच्चों में खुशी और सुरेंद्र शामिल हैं। खुशी तीसरी और सुरेंद्र 5वीं कक्षा का छात्र है। उन्हें उपचार के लिए कोट प्राइमरी हेल्थ सेंटर लेकर गए, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पंचकूला सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। CCTV में कैद हुई घटना पंचकूला के रत्तेवाली गांव में हुए हादसे का CCTV भी सामने आया हैं। जिसमें गाड़ी अचानक से पलटते हुए दिखाई दे रहे है। घटना के कारण दूर जाकर गिरे बच्चे खुद से उठते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि हादसा टेक्निकल खामी के कारण हुआ है, जो सीसीटीवी में भी क्लियर हुआ है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *