पंचकूला में बनेगा हरियाणा परिवहन विभाग का मुख्यालय:3.5 एकड़ में 80 करोड़ रुपए से होगा निर्माण; अभी चंडीगढ़ से हो रहा संचालन

📅 Published: January 27, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला में परिवहन विभाग का मुख्यालय निर्माण शुरू हो गया है। विभाग के पास अभी तक अपना भवन नहीं था। जिसके चलते अब पंचकूला सेक्टर-5 में दमकल विभाग के साथ नए भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। परिवहन विभाग मुख्यालय वर्तमान में चंडीगढ़ सेक्टर-17 के श्रम विभाग भवन से संचालित हो रहा है। विभाग मुख्यालय का नया भवन करीब साढे 3 एकड़ में 80 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। जिसका निर्माण के लिए 9 जून 2027 काे टारगेट डेट रखी गई है। हालांकि अभी तक केवल बेसमेंट खुदाई का ही कार्य चल रहा है। पंजाब से अलग होने के बाद यानी 1966 से महानिदेशालय और परिवहन आयुक्तालय का संचालन श्रम विभाग के भवन में हो रहा है। राज्य में विभाग में करीब 15 से 16 हजार तक कर्मचारी हैं उन्हें भी अपने कार्य कराने के लिए चंडीगढ़ के बजाय पंचकूला ही आएंगे। हरियाणा परिवहन विभाग के आयुक्त अनुसार नए मुख्यालय के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है और निर्धारित अवधि के दाैरान कार्य पूरा होने की उम्मीद है। 4 प्वाइंट में समझिए नए मुख्यालय में क्या होगा खास नए मुख्यालय से यह होगा फायदा
परिवहन विभाग का मुख्यालय पंचकूला शिफ्ट होने के बाद उसी लाइन में आ जाएगा, जहां पर अन्य विभागों के मुख्यालय स्थित हैं। ऐसे में कर्मचारी अपने दूसरों कामों के लिए दूसरे विभाग में आए हैं तो वे यहीं पर ही अपना काम भी निपटा सकेंगे। वहीं परिवहन विभाग के काम के लिए अलग-अलग ऑफिसों में नहीं जाना हाेगा क्योंकि सभी ब्रांच अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *