पंचकूला में मकान का ताला तोड़कर कैश-जेवर चोरी:बेटे के स्कूल गया था परिवार, चोर CCTV और डीवीआर भी उखाड़ ले गए

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर कैश-जेवर चोरी कर लिए। चोर वारदात के बाद मकान से CCTV और डीवीआर भी उखाड़ ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के खेडावाली लेही गांव निवासी रोहित ने बताया कि वह 22 नवंबर को सुबह 9 बजे अपने बेटे के साथ पंचकूला सेक्टर-2 स्थित सतलुज स्कूल में गए थे। जहां फंक्शन खत्म होने के बाद अपने ससुर का पता लेने के लिए अपने बच्चों के साथ अपनी ससुराल अंबाला चला गया। 23 नवंबर को जब वापस अपने घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। करीब 5 तोला सोने के जेवर चोरी घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चैक करने पर पता चला कि मेरे घर की अलमारी से 1 सोने की चैन,1 सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी,1 सोने का सिक्का व कैश लगभग 55000 रुपए चोरी हुए हैं। चोर घर पर लगे सीसीटीवी व डीवीआर भी साथ ले गए। चल रही है जांच : SI कमलजीत पिंजोर थाना के जांच अधिकारी SI कमलजीत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही आरोपी ट्रेस कर लिए जाएंगें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *