पंचकूला में महिला की चेन तोड़कर भागा बदमाश:घर में काम कर रही थी पीड़िता, जाेमैटो डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसा

📅 Published: January 27, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला में जोमैटो डिलीवरी बॉय बनकर बाइक सवार बदमाश ने महिला की चेन तोड़ ली। महिला ने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता की शिकायत पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के अमरावती एनक्लेव निवासी सुमित्रा ने बताया कि वह मूल रूप से जींद के अर्बन एस्टेट एरिया की रहने वाली है। वह यहां पर किराए के मकान में 6 साल से रह रही है। उसका बेटा दिल्ली एम्स से पढ़ाई कर रहा है। उसकी बेटी 26 जनवरी पर घर आई हुई थी। 26 जनवरी की शाम करीब 5 बजे वह घर पर काम कर रही थी।
दरवाजे पर आते ही चेन खींची घर पर एक लड़क आया, जिसने सिर पर कैप और मुंह पर कपड़ा लगा रखा था। खुद को उसने जोमैटो को डिलीवरी बॉय बताया। युवक ने कहा कि आपके पास गलत ऑर्डर आ गया। पीड़िता ने उसको बोला कि कोई आर्डर ही नहीं किया। युवक के साथ वह बाहर दरवाजे तक गई तो उसी समय गले की सोने की चेन खींच ली और सीढ़यां से उतर कर भाग गया। पीड़िता उसके पीछे बाहर गेट तक भागी। बाहर एक लडका बाइक लेकर खड़ा हुआ था, जिसके साथ वह बैठ कर भाग गया।
खंगाल रहे हैं सीसीटीवी फुटेज : जांच अधिकारी
पिंजौर थाना के जांच अधिकारी बारू सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास वाले एरिया में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी युवकों को ट्रेस कर लिया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *