पंचकूला में शातिर चोरों का 'जैक एंड ब्रिक' कारनामा:पार्किंग में खड़ी पिकअप के टायर उड़ाए; ईंटों पर खड़ी की, स्विफ्ट कार में आए

📅 Published: February 2, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पंचकूला शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। ताजा मामला सेक्टर-16/17 के लेबर चौक की पार्किंग से सामने आया है, जहां चोरों ने एक पिकअप गाड़ी के सभी टायर उतार लिए और बड़ी ही सफाई से गाड़ी को ईंटों और जैक के सहारे खड़ा करके फरार हो गए। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के सेक्टर-16 इंदिरा कालोनी निवासी नानकू ने बताया कि वह चंडीगढ़ की श्याम ट्रेडिंग कंपन की गाड़ी चलाता है। उसने रात के समय पिकअप गाड़ी को 16/17 लेबर चौक की पार्किंग में खड़ा किया था। सुबह आकर देखा तो गाड़ी के टायर चोरी हो चुके थे। गाड़ी को ईंट व जैक के सहारे खड़ा किया गया था। रात को 3 बजे कार में आए युवक आसपास के एरिया में पता किया तो सामने है कि स्विफ्ट कार में सवार होकर रात करीब 3 बजे 3 युवक आए थे, जो गाड़ी के टायर चोरी कर ले गए। टायर चोरी करने वाले जिस कार में आए थे, वो 3 बजकर 5 मिनट पर पार्किंग से निकलते हुए एक कैमरे में आई है। हालांकि दूरी की वजह से उसके नंबर दिखाई नहीं दे रहे हैं। चल रही है जांच : ASI संदीप पंचकूला सेक्टर-14 पुलिस थाना के जांच अधिकारी ASI संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के एरिया में सीसीटीवी चेक करवाए जा रहे हैं। अभी तक साफ सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाई है। वे इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *