पंचकूला में 15 दिन में 70 बदमाश पकड़े:पुलिस ने 2 की प्रॉपर्टी ध्वस्त की, 9 पिस्टल-कैश और 4 कार ​​​​​​​बरामद

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर शुरू हुए ऑपरेशन ट्रैक-डाउन में पंचकूला पुलिस ने 15 दिन में 70 बदमाशों को सलाखों के पीछा पहुंचाया है। ऑपरेशन की शुरुआत 5 नवंबर से हुई और यह 20 नवंबर तक चला है। पंचकूला डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन ने बताया कि पंचकूला पुलिस ने 15 दिन के दौरान 14 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट को खाेला है। वहीं 14 बदमाशों के खिलाफ संगठित अपराध के तहत कार्रवाई की गई है। 15 बदमाशों की प्रॉपर्टी ध्वस्त करवाने के लिए लिस्ट तैयार की गई है। जिसमें से 2 बदमाशों की प्रॉपर्टी अभी तक ध्वस्त की जा चुकी है। जिसमें एक बदमाश बरवाला व दूसरा खड़ग मंगोली का रहने वाला है। 9 पिस्टल व एक रिवॉल्वर बरामद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक-डाउन के दौरान पंचकूला जिले में 9 देसी पिस्टल व एक रिवॉल्वर बरामद किया है। इसके अलावा 15 राउंड, एक चाकू व 2 मैगजीन बरामद की हैं। वहीं 5 लाख 20 हजार रुपए कैश, 71 ग्राम सोना, 4 कार व 7 बाइक को बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 300 से अधिक शराब की बोतलों को भी बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस उन लोगों पर भी निगरानी रख रही है, जो जेल से छूटकर बाहर आ रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *