हरियाणा के पंचकूला में सोने के नकली जेवर बैंक में गिरवी रखकर एक व्यक्ति ने करीब सवा 13 लाख रुपए का गोल्ड लोन ले लिया। लोन नहीं चुकाने पर जब बैंक ने ऑक्शन रखी तो इसका खुलासा हुआ। बैंक मैनेजर ने सुनार व लोन लेने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पंचकूला में पिंजौर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के मैनेजर कुष्ण कुमार सौरभ ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि हिसार के पटेल नगर निवासी संदीप पुत्र बलबीर ने गोल्ड लोने के लिए बैंक से संपर्क किया। पहली बार आरोपी 10 अक्टूबर 2024 को सोने की चूडियां लेकर बैंक आया। जिसकी जांच के लिए पैनल के सुनार अनमोल बंसल और हरीश बंसल को बुलाया। पैनल सुनार ने जांच के बाद सही बताया। जिसके आधार पर बैंक ने 4 लाख 30 हजार रुपए का गोल्ड लोन जारी कर दिया। दो बार फिर ले गया गोल्ड लोन
हिसार का संदीप फिर से गोल्ड लेकर 16 नवंबर 2024 को बैंक आया। बैंक ने फिर पैनल अधिकृत सुनार अनमोल बंसल और हरीश बंसल को बुलाया। उन्होंने जांच के बाद सोने को खरा बताया। जिसके बाद बैंक ने संदीप को 4 लाख 48 हजार रुपए का लोन जारी कर दिया। इसी प्रकार से बैंक ने तीसरी बार 13 दिसंबर 2024 को फिर लोन जारी कर दिया। ऑक्शन में हुआ खुलासा आरोपी संदीप ने बैंक में समय पर अपने गोल्ड लोन की राशि जमा नहीं करवाई। बैंक ने उसे नोटिस भेजा लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। बैंक ने उसकी नीलामी सूचना का नोटिस अखबारों में प्रकाशित करवाया। लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी बैंक नहीं आया। बैंक ऑक्शन लक्ष्मी ज्वैलर्स ने गोल्ड के लिए संपर्क किया। जिसके बाद ज्वैलर्स ने गोल्ड की जांच की तो उसे केवल गोल्ड प्लेटिड बताया। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। चल रही है जांच : SI कमलजीत पिंजौर थाना पुलिस जांच अधिकारी SI कमलजीत ने बताया कि नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंचकूला में SBI में नकली सोना देकर लिया लोन, FIR:ऑक्शन में खुली लाखों के फ्रॉड की पोल; हिसार के व्यक्ति की सुनार से मिलीभगत
📅 Published: January 28, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
