हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को सरस मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। सरस मेले के समापन समारोह में स्वयं सहायता समूह से आई महिलाओं ने उनके साथ अपने अनुभव सांझे किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सरस मेले में स्वापन डिजिटल ग्राम बाजार पोर्टल और साझा बाजार सेल्स पोर्टल को लॉन्च किया। सीएम ने कहा कि दोनों पोर्टल के माध्यम से हमारी बहनों के उत्पादन को विदेशों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की बहनों ने अपने उत्पादनों को एक ब्रांड के रूप में प्रस्तुत किया है। मेले में लगे हैं 200 स्टॉल पंचकूला के परेड ग्राउंड में चल रहे सरस आजीविका मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 200 स्टॉल लगाए हैं। सीएम ने कहा कि वे देश प्रदेश से आई स्वयं सहायता समूह की सभी बहनों का पंचकूला में स्वागत करते हैं। आप सभी ने पिछले 14 दिनों से अपने उत्पादनों को घर-घर पहुंचने का काम किया है। सरस आजीविका मेले के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की बहनों को एक मार्ग मिला है। आजीविका के मामले में भी यह सरस आजीविका मेला पूरी तरह सफल रहा है। प्रदेश में 60 हजार स्वयं सहायता समूह सीएम ने कहा कि प्रदेश में हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत 60 हजार 554 स्वयं सहायता समूह में 5 लाख 98 हजार परिवारों को जोड़ने का किया काम किया है। मेला महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत मंच है। हस्तशिल्प से लेकर कृषि उत्पादों तक हमारी बहनों ने ऐसे उत्पाद बनाए जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाते हैं। हरियाणा में 3 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
पंचकूला सरस मेले में पहुंचे सीएम नायब सैनी:स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिले, साझा बाजार सेल्स और स्वापन डिजिटल ग्राम बाजार पोर्टल लॉन्च
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
