पंचकूला DC ऑफिस क्लर्क के सरकारी क्वार्टर में चोरी:​​​​​​​सोने के सिक्के और 12 हजार रुपए कैश ले गए चोर, पिंजौर में गाड़ी से कैश चोरी

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला में चोरों ने DC ऑफिस क्लर्क के सरकारी क्वार्टर और पिंजौर में एक घर की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से कैश और जेवर चोरी किए हैं। दोनों ही मामलो में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला में DC ऑफिस में कार्यरत कैथल के सिसला गांव निवासी प्रवीन ने बताया कि वह सेक्टर-14 के सरकारी क्वार्टर में रहता है। 22 नवंबर को वह पत्नी को पेपर दिलवाने पंजाब के मोहाली गया था। शाम को घर पहुंचा तो मैन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर में सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी को चेक किया तो पता लगा कि 12 हजार रुपए कैश, 3 गोल्ड के सिक्के, चांदी की पायल चोरी हो गई। कार से कैश और मिठाई ले गया चोर पिंजौर के सेक्टर 30 निवासी व्यवसायी अरूण कुमार ने बताया कि उसके घर की पार्किंग में कार खड़ी थी। रात के समय कोई दीवार कूद कर घर में घुस आया। कार का शीशा खोल कर चोर कार में रखा 72 हजार रुपए कैश, स्टीरियो और 14 मिठाई के डिब्बे के भी ले गए। घर में बेटे की शादी की तैयारियों चल रही हैं, उसी के कार्ड बांटने के लिए गाड़ी में मिठाई रखी थी।
चल रही है जांच : SI कमलजीत
पिंजौर थाना के SI कमलजीत ने बताया कि चोरी की शिकायत आई है, मामले की जांच चल रही है। घर व आसपास के एरिया में सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही मामला ट्रेस कर लिया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *