पंचकूला में साइबर इगों ने पिंजौर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में तैनात एक क्लर्क के साथ 10.81 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। ठगों ने बैंक क्लर्क को शेयर बाजार में निवेश कर ‘100 गुना लाभ’ कमाने का सपना दिखाया था। अब साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के पतैन गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि वह पिंजौर के पीएनबी में बतौर क्लर्क जॉब करता है। उसको 10 नवंबर को ऑन ड्यूटी ब्रेन हैमरेज हो गया था, जिसके कारण उसे पारस अस्पताल, पंचकूला में भर्ती करवाया गया। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद वह घर पर रेस्ट कर रहा था। इसी दौरान उसके पास शेयर ट्रेडिंग में निवेश के लिए कॉल आया। कॉल करने वाले ने एक ब्रोकर का नंबर उसे दिया। फंसाने के लिए एक बार प्रॉफिट भी दिया ब्रोकर के साथ उसकी बात शुरू हुई तो शुरुआत में उन्होंने क्लर्क की पत्नी राजबीर कौर के नाम पर ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए 30 हजार रुपए जमा करवाए। उससे 11 बार में 10.81 लाख रुपए अलग-अलग खातों में जमा करवाए गए। उसे शुरुआत में एक बार 50 हजार रुपए प्रॉफिट के नाम पर वापस भी दिए गए। उसे बार-बार बताया गया कि आपके पैसे का 100 गुना लाभ आपको मिलने वाला है, जिनकी बातों में आकर पीड़ित बार-बार पैसे उन्हें ट्रांसफर करता रहा। चल रही है जांच: ASI रविंद्र साइबर थाना के जांच अधिकारी ASI रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन खातों की डिटेल ली जा रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर की गई है। उन खातों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
पंचकूला PNB क्लर्क से 10.81 लाख रुपए का फ्रॉड:ब्रेन हैमरेज के बाद घर पर था; शेयर मार्केट में 100 गुना मुनाफे का सपना दिखाया
📅 Published: January 30, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
