पंजाबी दंपती की कनाडा में मौत:घर में खून से लथपथ शव मिले; दावा- गोली मारी गई, एक आरोपी हिरासत में

📅 Published: January 30, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के दंपती की संदिग्ध हालत में कनाडा के कैलगरी शहर में मौत हो गई। उनके शव घर में खून से लथपथ हालत में मिले। दावा किया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी को गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही कनाडा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्ट के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है। मृतकों की पहचान पत्नी जैस्मीन कौर और पति एकमवीर ​सिंह के नाम से हुई है, जो लुधियाना के रहने वाले हैं। माता-पिता की पहले हो चुकी मौत जानकारी के अनुसार, घटना आज 30 जनवरी की है। मृतक दंपती मूल रूप से लुधियाना के जगराओं क्षेत्र के चौकीमान गांव के रहने वाले थे। वे बेहतर भविष्य की तलाश में करीब 7 साल पहले कनाडा गए थे। वह यहां पर नॉर्थ-ईस्ट कैलगरी के रेडस्टोन इलाके में रहते थे, जहां घर में दोनों के शव खून से लथपथ मिले। हालांकि यह पता नहीं चला है कि वह कनाडा में क्या काम करते थे। एकमवीर ​सिंह के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। एकमवीर का भाई भी कभी-कभार गांव आता था गांव चौकीमान के सरपंच केवल सिंह ने बताया कि कोई कह रहा है कि दोनों को गोली लगी है, तो कोई कहता है कि आत्महत्या की है। लेकिन सच क्या है। इस बारे में वहां की पुलिस ही जानती है। उन्होंने कहा कि मृतक एकमवीर सिंह के माता पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। उसके बाद एकमवीर का भाई अपने नाना के घर रहने लगा। अब वह भी कभी कभी ही गांव अपने पुराने घर आता था। मामले की जांच कर ही पुलिस कैलगरी पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए इसकी गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो, तो वह 403-266-1234 पर संपर्क करे। वहीं, गुमनाम रूप से सूचना देने के लिए क्राइम स्टॉपर्स 1-800-222-8477 पर कॉल किया जा सकता है। ************************ इस खबर को भी पढ़ें.. कनाडा में पंजाबी युवक की हत्या: कातिलों ने अपनी कार फूंकी, फिर दूसरी गाड़ियों से फरार हुए; कैनेडियन पुलिस को टारगेट किलिंग का शक कनाडा में पंजाबी मूल के युवक की हत्या कर दी गई। युवक वैंकूवर का रहने वाला था। वारदात बर्नाबी इलाके में हुई। वारदात के बाद हमलावरों ने उस गाड़ी में भी आग लगा दी, जिससे वे आए थे। इसके बाद हमलावर वहां से अन्य वाहनों में सवार होकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार में लगी आग बुझाई। इसके बाद मामले की जानकारी जुटाई। जिस तरह से यह वारदात की गई, उससे पुलिस यह मानकर चल रही है कि मामला टारगेट किलिंग का हो सकता है। इसके अलावा पुलिस इसे गैंगवार से जोड़कर भी देख रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *