पंजाबी सिंगर काका बोले- सेक्शुअल रिलेशन मेरे लिए खूबसूरत:मेरी गर्लफ्रेंड लेकिन प्यार को नहीं मानता; 'काले जेहे लिबास' सॉन्ग से सुर्खियों में आए थे

📅 Published: January 23, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाबी सिंगर रविंदर सिंह उर्फ काका फिजिकल रिलेशन पर अपनी बेबाक बातों से चर्चा में है। ‘काले जेहे लिबास दी शौकीनण कुड़ी’ गाने से फेमस हुए काका ने निजी जिंदगी, प्यार, सेक्शुअल रिलेशन और धर्म को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। म्यूजिक से दिल भरने की बात कहते हुए उन्होंने बताया कि वो एक नया एप लॉन्च कर रहे हैं, जिससे लोगों की जिंदगी बदलेगी। ओशो की फिलॉस्फी को मानने वाले काका ने कहा कि वह प्यार में यकीन नहीं रखते। हां, उनकी गर्लफ्रेंड जरूर है। काका ने कहा कि फिजिकल रिलेशन उनके लिए खूबसूरत चीज है। गीतों में लड़कियों के बोल्ड सीन दिखाने के सवाल पर काका कहते हैं कि एक समय था जब मैं लड़कियों से दूर रहता था। कम कपड़ों वाले सीन पैग लगाकर करने पड़ते थे। सिंगर काका ने अपनी जिंदगी को लेकर किए कई खुलासे खुद को बताया फुकरा और नास्तिक
काका ने अपनी लुक्स और धर्म को लेकर भी चौंकाने वाली बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वे घंटों शीशा देखते हैं और खुद को दुनिया में सबसे सुंदर मानते हैं। धर्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह नास्तिक हूं। मैंने देखा है कि लोग गरीबों का हक मारते हैं और सुबह नंगे पैर धर्मस्थलों में जाते हैं। यह सब ढोंग है। मैं पिछले जन्म के कर्मों जैसी बातों को फ्रॉड मानता हूं। उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि अगर इतिहास में औरंगजेब जीत जाता और सब एक ही धर्म के हो जाते, तो आज धर्म के नाम पर वोट की राजनीति न होती। एक्टिंग के लिए पीनी पड़ी शराब
गानों में महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के सवाल पर काका ने स्वीकार किया कि वे कुछ हद तक लचर रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि एक गाने में बोल्ड सीन करने के दौरान उन्हें इतनी शर्म आ रही थी कि उन्हें तीन पैग शराब पीनी पड़ी, हालांकि उससे उनका काम और मुश्किल हो गया। काका ने कहा कि वे अब संगीत से थोड़ा ऊब चुके हैं और कुछ नया करना चाहते हैं। वे फिलहाल एक ऐसी सेफ्टी ऐप पर काम कर रहे हैं, जो संकट के समय लोगों को इकट्ठा करने और अपराध रोकने में मदद करेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *