पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों पर FIR की मांग:चंडीगढ़ के कार शोरूम में अफीम साथ लाने का दावा, शिकायतकर्ता बोले-एक्शन नहीं हुआ तो कोर्ट जांएगे

📅 Published: January 22, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के खिलाफ काउंसिल ऑफ लायर्स ने चंडीगढ़ के डीजीपी और एसएसपी को शिकायत दी है। आरोप है कि चंडीगढ़ के एक कार शोरूम में सिंगर अफीम के पैकेट के साथ दिखाई दिए हैं। इसका वीडियो खुद सिंगर ने शेयर किया है। संस्था के चेयरमैन ने सिंगर पर केस दर्ज कर अरेस्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे में सिंगर के खिलाफ एक्शन नहीं हुआ तो वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका करेंगे। पढ़िए क्या है पूरा मामला… अफीम के साथ दिखे सिंगर प्रेम ढिल्लों काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन शांडिल्य ने बताया कि उन्होंने एक वीडियो देखा, जिसमें पंजाब के सिंगर प्रेम ढिल्लों कार के शोरूम में अफीम के पैकेट के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सिंगर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर डाला था। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले का संज्ञान लिया और डीजीपी व एसएसपी चंडीगढ़ को शिकायत दी है। उन्होंने मांग की है कि सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। कहां से आई अफीम, जांच की मांग चेयरमैन ने पुलिस से यह भी मांग की है कि यह जांच की जाए कि सिंगर के पास अफीम कहां से आई और इसका स्रोत क्या है। जब पंजाब में एंटी-ड्रग अभियान चल रहा है, ऐसे में इस तरह के लोग युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। शांडिल्य ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की शरण लेंगे। सुरक्षा की आड़ में नशे का कारोबार? चेयरमैन ने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सिंगर को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। संभव है कि पुलिस सुरक्षा की आड़ में सिंगर नशे के कारोबार में लिप्त हो। ऐसे में लगभग 300–400 ग्राम अफीम कैसे इकट्ठा हुई, इसकी भी जांच होनी चाहिए। साथ ही, सिंगर के साथ मौजूद अन्य लोगों की भी जांच की जाए। युवाओं के दिमाग पर डालता है प्रभाव
उक्त वीडियो की तत्काल जांच और कार्रवाई की आवश्यकता है क्योंकि यह प्रथम दृष्टया एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गंभीर संज्ञेय अपराधों का खुलासा करता है। भारत पहले से ही नशीले पदार्थों की समस्या के कारण एक महत्वपूर्ण चरण से गुजर रहा है, और प्रभावशाली सार्वजनिक हस्तियों द्वारा नशीले पदार्थों का कोई भी महिमामंडन या कब्जा युवा दिमाग पर खतरनाक और अपरिवर्तनीय प्रभाव डालता है, जो कानून के शासन और सामाजिक व्यवस्था को कमजोर करता है। पढ़ें शिकायत की कॉपी

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *